नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष और भाजपा विधायक सौरभ सिंह पर बंगाल चुनाव के दौरान पैसे बांटने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X के माध्यम से लगाए गए आरोपों में महुआ ने कहा है कि दिल्ली स्थित सत्यवती कालेज के प्रोफेसर स्वदेश सिंह और छत्तीसगढ़ के सौरभ सिंह होटल में रुककर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम पर पैसे बांट रहे हैं। यह याद रखें कि यह बंगाल है उन्हें भागने नहीं दिया जाएगा।
सौरभ सिंह की एक होटल में मौजूदगी की तस्वीर साझा करते हुए महुआ ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि सौरभ सिंह मेरे द्वारा यह जानकारी साझा करने के बाद अपने होटल को बदलकर दूसरे होटल में चले गए हैं और वहां से वितरण का काम जारी रखे हैं। याद रखे आपको नितिन नबीन नहीं बचा पाएंगे।
महुआ मोइत्रा के आरोपों पर सौरभ सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
यह भी पढ़ें: 27.10 लाख नाम हटाए गए, ट्रिब्यूनल ने आज हो रहे पहले चरण के लिए केवल 139 नाम जोड़े










