चेन्निथला और वेणुगोपाल को पीछे छोड़ केरल के सीएम बनेंगे सतीशन

नई दिल्ली। 10 दिनों के सस्पेंस, भारी ऊहापोह, विरोध प्रतिरोध और तमाम आलोचनाओं के बाद वीडी सतीशन (V D Satheesan) को केरल का मुख्यमंत्री नामित किया है। छह बार के कांग्रेस विधायक सतीशन केरल की राजनीति में जाना पहचाना नाम हैं।

कांग्रेस हाईकमान ने यह फैसला 10 दिनों की लंबी चर्चाओं और सस्पेंस के बाद लिया है।वीडी सतीशन, जो सीनियर कांग्रेस नेता और पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं, को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा नई दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में की गई। सतीशन का मुख्य मुकाबला संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से था।

यह फैसला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की भारी जीत के बाद लिया गया।कांग्रेस हाईकमान ने सतीशन को चुना, जो राज्य में पार्टी के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। इससे अन्य सीनियर नेताओं केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला की दावेदारी को दरकिनार कर दिया गया। के सी वेणुगोपाल कांग्रेस हाईकमान की पसंद थे लेकिन केरल की जनता इसके लिए तैयार नहीं थी।

इन तीनों नामों पर पिछले कई दिनों से पार्टी के अंदर तीखी गुटबाजी और लॉबिंग चल रही थी।वीडी ने पांच वर्षों तक विपक्ष के नेता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई है। जहां तक रमेश चेन्निथला का सवाल है वह पिछले कई दिनों से ज्योतिषों की टीम लेकर दिल्ली के चक्कर काट रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now