Rajya Sabha elections : चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान होगा। यह चुनाव राजनीतिक दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्यसभा में दलों की ताकत आने वाले विधेयकों और राजनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है।
किन राज्यों में कितनी सीटें खाली?
चुनाव आयोग के अनुसार, 10 राज्यों में होने वाले चुनाव की सीटों का ब्योरा :
आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक – 4-4 सीटें
मध्य प्रदेश और राजस्थान – 3-3 सीटें
झारखंड – 2 सीटें
मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम – 1-1 सीट
ये सीटें 21 जून से 19 जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर खाली हो रही हैं। इस बार कई बड़े चेहरे राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। इनमें शामिल हैं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी और रवनीत सिंह।
चुनाव आयोग ने पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है:
1 जून 2026: अधिसूचना जारी
8 जून 2026: नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख
9 जून 2026: नामांकन पत्रों की जांच
11 जून 2026: नाम वापस लेने की आखिरी तारीख
18 जून 2026: मतदान
20 जून 2026: नतीजे घोषित
चुनाव आयोग के विशेष निर्देश
चुनाव आयोग के अनुसार मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दिए गए बैंगनी रंग के विशेष स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। किसी अन्य पेन का उपयोग नहीं हो सकेगा। इसके अलावा, निष्पक्ष मतदान के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।











