भोजपुर-बक्सर में एमएलसी जीतने पर बोले तेजस्वी- बैलेट पेपर से चुनाव होगा तो BJP कहीं नहीं टिकेगी

Tejashwi Yadav

नई दिल्ली। बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने जद यू को हराकर सनसनीखेज जीत हासिल की है। भोजपुर बक्सर स्थानीय प्राधिकार एमएलसी सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए। आरजेडी के प्रत्याशी सोनू राय ने जेडीयू के कन्हैया प्रसाद को 350 से अधिक वोटों से पराजित किया है।

एमएलसी जीतने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने  दावा किया है कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव होगा, तो भारतीय जनता पार्टी और एनडीए कहीं टिकने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम से वोटिंग होने पर सरकार में बैठे लोग छल-कपट करते हैं। उन्होंने सभी चुनाव बैलेट पेपर से ही कराने की मांग की है। बता दें कि भोजपुर बक्सर स्थानीय प्राधिकार एमएलसी सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी ने जेडीयू को हराकर सीट छीन ली।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा, ‘भोजपुर बक्सर एमएलसी उपचुनाव में आरजेडी के सोनू राय की भारी मतों से जीत हुई है। एनडीए को करारी हार का सामना करना पड़ा। आरजेडी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। यह चुनाव बैलेट से हुआ। अगर बैलेट से चुनाव होगा तो भाजपा और एनडीए कहीं टिकने वाला नहीं है।’

आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि पिछले साल हुआ बिहार विधानसभा का चुनाव बैलेट पेपर से होता, तो आरजेडी और महागठबंधन को 150 से भी ज्यादा सीटें मिलतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोगों ने मशीन के साथ छल-कपट करके हमें हराने का काम किया।

अपने वीडियो में तेजस्वी ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज भी जब मशीन से वोटों की गिनती होती है, तो पूरा दिन लग जाता है। रात के एक-दो बजे तक मतगणना चलती रहती है। पहले भी वही होता था, तो कोई फर्क नहीं है। जब ईवीएम में भी मतगणना का समय उतना ही लग रहा है, तो बैलेट पर ही वोटिंग क्यों नहीं कराई जाती है। उन्होंने ने कहा कि बैलेट से वोटिंग होने पर परिणाम सभी जानते हैं, एनडीए और भाजपा कहीं टिकने वाली नहीं है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के डिसेंट नोट के बाद मौजूदा CBI निदेशक को एक साल का एक्सटेंशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now