SDM कार्यालय में पांच गांवों का हल्लाबोल, खराब सड़क से प्रशासन ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम

अनूपपुर। अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के मौहारी पंचायत व परसेल पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को SDM कार्यालय का घेराव किया। खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ अब मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर प्रशासन को 7 दिन के भीतर समस्या का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है। समाधान नहीं होने पर भविष्य में होने वाले चुनाव के बहिष्कार की बात ग्रामीणों ने कही है।

दरअसल, पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मौहारी परसेल से सीधे जरही तक पहुंच मार्ग कच्चा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लगभग 5 गांवों के स्कूली बच्चे, बीमार ग्रामीणों को इस रास्ते का सहारा लेना पड़ता है गांव तक खराब रास्ते की वजह से एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती है। लेकिन, हर बार हमें झूठे वादे ही मिलते रहें है इस सड़क के न बनने से ग्रामीणों ने आगामी चुनाव का सामूहिक बहिष्कार और अभी 7 दिनों में चलने लायक सड़क का निर्माण न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों ने श्रमदान कर तैयार किया था मार्ग

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ग्रामीणों ने श्रमदान करके पैदल चलने के लिए मार्ग तैयार किया था लेकिन, भारी बारिश से सड़क खराब हो जाती है ग्रामीणों का कहना है कि आज आजादी को 80 साल हो चुके है लेकिन हमारे चुने हुए जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन और वादे ही करते नजर आए है जमीन पर कोई काम नजर आज तक नहीं आया है जिससे गांव के ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। स्कूल जाने के लिए भी रास्ता नहीं है, गांव तक एंबुलेंस नहीं आ पाती। जिसके चलते ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर विधायक का है ससुराल

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को का ससुराल भी इसी मार्ग पर पड़ने वाले भालूचूआ गांव में हैं। फुंदेलाल सिंह मार्को पिछले 15 वर्षों से पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, लेकिन, उनका ससुराल भी विकास की पगडंडी से नहीं गुजर पा रहा है। सवाल उठता है कि जिस गांव में जनप्रतिनिधियों का लगातार आना जाना होता है उन गांवों की स्थिति जब इतनी बदतर है। तो अंदरूनी इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन की स्थिति कैसे होगी इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now