West Bengal Voter List: चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। राज्य में कुल 58 लाख 20 हजार 898 नाम हटाने के लिए चिन्हित किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 24 लाख 16 हजार नाम मृत मतदाताओं के हैं, जबकि 19 लाख 88 हजार लोग स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। बाकी में 12 लाख 20 हजार लापता, 1 लाख 38 हजार डुप्लीकेट और 57 हजार अन्य कारणों से नाम कटे हैं। कोलकाता के चौरंगी में 74 हजार और पोर्ट क्षेत्र में 63 हजार नाम हटे हैं, जबकि भाजपा विधायकों वाले इलाकों जैसे आसनसोल और सिलीगुड़ी में भी हजारों नाम काटे गए हैं।
जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 58,20,898 नाम मसौदा सूची से हटाए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 24,16,852 लोग मृत पाए गए, जबकि 19,88,076 लोग स्थानांतरित हो चुके थे. इसके अलावा 12,20,038 लोग लापता, 1,38,328 नाम डुप्लीकेट और 57,604 अन्य श्रेणी में पाए गए. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
पश्चिम बंगाल एसआईआर ड्राफ्ट सूची से हटाए गए नाम
- 24,16,852 लोग मृत पाए गए.
- 19,88,076 लोग स्थानांतरित हो गए.
- 12,20,038 लोग लापता पाए गए.
- 1,38,328 नाम डुप्लीकेट थे.
- 57,604 अन्य कारणों से नाम हटाए गए.
- 58,20,898 लोगों के कुल नाम हटाए गए हैं.
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखने का आश्वासन दिया है। अगर आपका नाम इस ड्राफ्ट लिस्ट से गायब हो गया है तो परेशान न हों। आप 15 जनवरी 2026 तक फॉर्म-6 भरकर नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं। फॉर्म चुनाव आयोग की वेबसाइट eci.gov.in या voters.eci.gov.in से डाउनलोड करें, या अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से लें। फॉर्म में नाम, पता, उम्र और मोबाइल नंबर सही भरें, साथ में आधार, पता प्रमाण जैसे बिजली बिल और उम्र प्रमाण जैसे जन्म प्रमाणपत्र की कॉपी लगाएं। फॉर्म BLO को दें या ऑनलाइन जमा करें। BLO घर आकर जांच करेगा और जरूरत पड़ी तो सुनवाई होगी। नाम ऑनलाइन EPIC नंबर डालकर चेक करें।











