बिहार सरकार का ऐलान, जेल से रिहा होंगे सभी प्रदर्शनकारी छात्र

Bihar

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार (Bihar) में हुए हिंसक प्रदर्शन से जुड़े सभी मामले पुलिस वापस लेगी। पुलिस ने बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया था. तोड़फोड़ और हिंसा के आरोपों में लोग पकड़े गए थे और जांच की जा रही थी। इस पर आंदोलनकारियों की आपत्ति थी और उनकी मांग थी कि प्रदर्शन करने वालों पर एक्शन न लिया जाए।

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से भी बिहार और बंगाल में पुलिस एक्शन पर आपत्ति जताई गई थी और कहा गया था कि यदि केस वापस नहीं हुए तो हम फिर से जंतर मंतर पर धरना देने बैठ सकते हैं। बिहार सरकार के गृह विभाग की तरफ से विशेष सचिव ने सभी मामले वापस लेने की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज सभी मामले वापस होंगे. इसके अलावा सभी गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को छोड़ा जाएगा। प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर विपक्ष के नेताओं ने सवाल उठाए थे। तेजस्वी यादव भी इस मामले में सरकार पर आक्रामक हैं।

इसी मामले में तेज प्रताप यादव को भी अरेस्ट किया गया था और उन्हें जेल भेजा गया था. अब बिहार सरकार के इस फैसले के बाद उनकी रिहाई का रास्ता भी साफ हो गया है। उनके खिलाफ केस वापस लेने के बाद पुलिस अदालत को जानकारी देगी और फिर उस आधार पर उन्हें जेल से बाहर किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now