कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने पर ASI ज्ञानेश्वरी यादव को DGP अरुण देव गौतम ने वीडियो कॉल कर दी बधाई

Gyaneshwari Yadav

रायपुर। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली सहायक उप निरीक्षक (ASI) ज्ञानेश्वरी यादव (Gyaneshwari Yadav) को छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने वीडियो कॉल के जरिए बधाई दी।

ज्ञानेश्वरी को वीडियो कॉल में बधाई देते डीजीपी अरुण देव गौतम।

डीजीपी अरुण देव गौतम ने ग्लासगो में मौजूद ज्ञानेश्वरी यादव से वीडियो कॉल पर बात करते हुए उनकी शानदार उपलब्धि की सराहना की और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।

राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स के महिला 53 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन (पर्सनल बेस्ट) भी दर्ज किया।

ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राजनांदगांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों और पुलिस बल के जवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव के रजत पदक के साथ एक बार फिर छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories