उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक के बाद परीक्षाएं रद्द

नई दिल्ली। (Uttarakhand)के वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UTU) में पेपर लीक का बड़ा मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीटेक की दो सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। प्रारंभिक जांच में प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग होने के संकेत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। मामले में एक असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उन्हें सात वर्षों के लिए विश्वविद्यालय की सभी परीक्षा संबंधी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

व्हाट्सएप ग्रुप में पहले ही पहुंच गए थे सवाल विश्वविद्यालय की जांच के अनुसार, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स के लिए मशीन लर्निंग’ विषय का प्रश्नपत्र तैयार करने वाली टीम में शामिल थे। जांच में सामने आया कि परीक्षा में पूछे गए करीब 90 प्रतिशत प्रश्न कॉलेज के एक व्हाट्सएप ग्रुप में पहले से साझा किए गए सवालों से मेल खाते थे।

इसके बाद विश्वविद्यालय ने तत्काल जांच शुरू की।इन दो विषयों की परीक्षाएं हुईं रद्द पेपर लीक के आरोपों के बाद विश्वविद्यालय ने इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स के लिए मशीन लर्निंग और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड थ्योरी विषयों की परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं।

विश्वविद्यालय का कहना है कि परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए दोनों परीक्षाएं दोबारा आयोजित की जाएंगी। री-एग्जाम अगस्त में कराए जाने की संभावना है।

आरोपी प्रोफेसर पर FIR, 7 साल तक परीक्षा कार्य से प्रतिबंध

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही उन्हें अगले सात वर्षों तक विश्वविद्यालय की किसी भी परीक्षा प्रक्रिया, प्रश्नपत्र निर्माण या मूल्यांकन कार्य से प्रतिबंधित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने शुरू की विस्तृत जांच

UTU प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories