मुंबई में भारी बारिश का कहर, विखरोली में भूस्खलन से 2 की मौत, 4 घायल

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। विखरोली इलाके में शनिवार तड़के भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन हुआ । इस घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। mumbai landslide

मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अनुसार, यह हादसा शनिवार रात करीब 2:39 बजे हुआ। भारी बारिश के चलते विखरोली में एक पहाड़ी से मलबा खिसक गया, जो पास की एक झोपड़ी पर जा गिरा। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग मलबे में दबकर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद बीएमसी ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बचाव दल ने प्रभावित इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, बीएमसी ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

बारिश से मुंबई बेहाल

पिछले कुछ दिनों से मुंबई में हो रही भारी बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया है। दादर, कुर्ला, सायन, तिलक नगर जैसे इलाकों में जलभराव के कारण आम लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोकल ट्रेनों की सेवाएं भी बाधित हो गई हैं, क्योंकि कई रेलवे स्टेशनों पर पानी भर गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीएमसी और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे बारिश के दौरान सावधानी बरतें और निचले इलाकों में जाने से बचें।यह हादसा मुंबई के लिए एक चेतावनी है, क्योंकि भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा अभी टला नहीं है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now