रायपुर। द लेंस में कार्यरत वरिष्ठ सहयोगी दानिश अनवर की माता जी शमा अनवर का का निधन 67 वर्ष की आयु में 21-22 जनवरी की दरमियानी रात हो गया। वह बीते कई हफ्तों से बीमार थीं। उनका इलाज रायपुर के डॉ भीमराव आंबेडकर अस्पताल में चल रहा था।
उन्हें 22 जनवरी को मौदहापारा कब्रिस्तान में साढ़े 7 बजे ईशा की नमाज फिर जनाजे की नमाज के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। शमा अनवर अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे का परिवार छोड़ गई हैं। दानिश अनवर के पिता जी अनवर अहमद का इंतकाल पहले ही हो चुका है। वह मारवाही और कटघोरा वन मंडल में डिप्टी रेंजर पद पर कार्यरत थे।










