रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी विप्र संस्कृत भवन प्रबंधन समिति द्वारा रविवार को छात्रवृत्ति वितरण एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दंडी स्वामी श्री इंदुभवानंद महाराज एवं धरसीवा विधायक श्री अनुज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधायक अनुज शर्मा ने छात्रवृत्ति के लिए 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।
समारोह में समाज के 65 छात्रों को कुल 7 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं 17 मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विप्र भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, छात्रवृत्ति समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा, तोषपाल उपाध्याय, प्रदीप तिवारी, अवधेश दुबे, सुरेंद्र शुक्ला, अशोक दीवान, मेघेश तिवारी, उमाकांत तिवारी, नटराज शर्मा, डीपी तिवारी, अनिल शर्मा, एमएल पांडे, सुनील पाण्डेय, राजेंद्र तिवारी, रामेन्द्र शर्मा, सरिता शर्मा, कुसुम शर्मा, विभा तिवारी, संजीता शुक्ला, भारती शर्मा, रत्ना मिश्रा, सौरभ शर्मा और हर्षित शर्मा सहित समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं सम्मानित मेधावियों को शुभकामनाएं दीं।








