दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

Vote Chori

नई दिल्लीमतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल विरोध रैली आयोजित कर रही है। पार्टी ने इसे ‘वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली’ नाम दिया है।

कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान देशभर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिनमें खासकर दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गैर-भाजपाई मतदाता शामिल हैं। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है।

रैली में शामिल होने के लिए सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता लाने के लिए कहा गया है।

महिला कांग्रेस ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी का ऐलान किया है। बूथ-स्तर कार्यकर्ता, ब्लॉक व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक और नगर निगम प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

केंद्र और भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि SIR कोई नया कदम नहीं है और कांग्रेस मुद्दों के अभाव में राजनीति कर रही है। यह बयानबाज़ी रैली को लेकर राजनीतिक लड़ाई को और गर्म कर रही है।

मतदाता सूची में SIR आम तौर पर चुनाव आयोग समय-समय पर करता है। लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि इस बार इसे सुनियोजित तरीके से उन मतदाताओं को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है जिन्हें सत्ता-पक्ष के खिलाफ माना जाता है।

यह रैली कांग्रेस के लिए एक राष्ट्रीय स्तर पर शक्ति-प्रदर्शन का अवसर मानी जा रही है। विपक्ष भी इस मुद्दे पर बारीकी से नजर रखे हुए है, क्योंकि आने वाले महीनों में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : एसआईआरः यह जल्दबाजी लोकतंत्र के हक में नहीं

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now