रायपुर ड्रग्स केस में बड़ा फैसला, तीन दोषियों को 20-20 साल की जेल

रायपुर | राजधानी के चर्चित अंतरराज्यीय ड्रग्स (Drugs) तस्करी मामले में विशेष NDPS अदालत ने शनिवार को बड़ा फैसला सुनाया। विशेष न्यायाधीश शैलेष शर्मा ने आर्यन ठाकरे, नाइजीरियाई नागरिक इनोसेंट और शुभम सोनी को दोषी करार देते हुए 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, छह अन्य आरोपियों को पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। सरकारी वकील स्वामी शर्मा के मुताबिक, मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 20 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे।

दो साल पहले कमल विहार से पकड़ा गया था शुभम

मामला 23 सितंबर 2024 का है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टिकरापारा पुलिस ने कमल विहार सेक्टर-4 चौक स्थित ऑक्सीजोन के पास शुभम सोनी को पकड़ा था। उसके पास से 31.88 ग्राम चरस, 98 MDMA टैबलेट, एक पिस्टल, खाली मैगजीन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, खाली कैप्सूल, एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए थे।

हिमाचल प्रदेश से कोकीन लेकर रायपुर पहुंचा था आर्यन

पुलिस ने आर्यन ठाकरे के पास से 65.50 ग्राम कोकीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया था। आर्यन हिमाचल प्रदेश के कसोल स्थित होटल एप्पल पाई में 25 हजार रुपये महीने की सैलरी पर मैनेजर का काम करता था। इस होटल को अमनदीप छाबड़ा और सत्यप्रकाश शास्त्री ने लीज पर लिया था।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, आर्यन को 21 सितंबर 2024 को कोकीन दी गई थी, जिसे लेकर वह रायपुर पहुंचा था।

इनके खिलाफ साबित नहीं हुए आरोप

अदालत ने ओयनका स्टीफेन, अमनदीप छाबड़ा, अभिषेक साहू उर्फ चीनी, लोकेश यादव और अशोक साहू समेत छह आरोपियों को बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष इनके खिलाफ ड्रग्स तस्करी के आरोप साबित नहीं कर सका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now