रायपुर | महादेव (Mahadev) ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित की ED रिमांड शनिवार को खत्म हो गई। उसे रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया। ED ने अतिरिक्त पूछताछ की बजाय 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी। कोर्ट ने उसे 10 दिसंबर तक रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया।
15 करोड़ के लेन-देन से इनकार
हिमांशु ने सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये के लेन-देन के आरोप को गलत बताया। उसका दावा है कि ED के पास इससे जुड़ा कोई ठोस सबूत या बैंक ट्रांजेक्शन नहीं है। हालांकि, उसने करीब 65 लाख रुपये प्रोफेशनल फीस लेने की बात स्वीकार की है।
जेल में बताया जान का खतरा
हिमांशु ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। इस पर कोर्ट ने जेलर को नियमानुसार उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।








