रायपुर कोर्ट से भीड़ का फायदा उठाकर आर्म्स एक्ट का आरोपी फरार

EOW

रायपुर। रायपुर कोर्ट (Raipur Court) से फिर एक आरोपी जेल दाखिल होने से पहले फरार हो गया है। तेलीबांधा थाने में दर्ज एक आर्म्स एक्ट केस के आरोपी को पुलिस कोर्ट लेकर आई थी। पेशी के बाद जेल दाखिला कराने के लिए जब आरक्षक कागजी कार्रवाई कर रहा था, तभी आरोपी अमित मांडले भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया है।

सिविल लाइन थाने में फरार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक आरक्षक चिंतामणि गिरी की शिकायत पर एफआईआर हुई है। आरक्षक ने थाने में दर्ज दो अलग-अलग केस के आरोपियों को कोर्ट लेकर आया था। आर्म्स एक्ट के आरोपी अमित मांडले के साथ कोटपा एक्ट का आरोपी हरजीत सिंह चावला भी था।

पुलिस के मुताबिक, कोर्ट में जज के सामने पेश करने के दौरान दोनों आरोपियों की हथकड़ी खोल दी गई है। पेशी के बाद जब कोर्ट ने जुडिशल रिमांड का आदेश दिया तो दोनों को जेल दाखिल करने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही थी। तभी भीड़ में आरोपी अमित मांडले भागने में कामयाब रहा। पुलिस कर्मियों ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now