रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur)के राजेंद्र नगर स्थित एक फूड पार्क में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में करीब आधा दर्जन दुकानें आ गईं। इस दौरान फूड पार्क में रखे दो गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और भयंकर हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सिलेंडर फटने की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं। कोई जान-माल का बड़ा नुकसान होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।










