भूपेश बघेल के पास पहुंची सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’, विमोचन में भी होंगे शामिल

लेंस न्यूज़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ प्राप्त हो गई है और उन्होंने इसे पढ़ना शुरू कर दिया है। श्री बघेल ने लिखा, ‘आज हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ प्राप्त हुई है। उनके जीवन, संघर्षों और अनुभवों को करीब से जानने का एक प्रेरक अवसर मिल रहा है… अभी पढ़ना शुरू किया है।”

इस 544 पन्नों की किताब को 10 नवंबर 2026 को हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है, जिसमें सोनिया गांधी ने इटली से भारत आने, राजीव गांधी से प्रेम विवाह, इंदिरा गांधी से गहरे रिश्ते, परिवार के नुकसान और राजनीति में अपनी यात्रा का भावुक ब्यौरा दिया है। श्री बघेल को किताब के साथ विमोचन कार्यक्रम का निमंत्रण भी मिला है और वे 16 नवंबर को होने वाले लॉन्च में शामिल होने वाले हैं। गौरतलब है की ये किताब इस वक़्त चर्चा में बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories