डी के शिवकुमार ने मोदी जी के पैसे से की मेट्रो यात्रा

नई दिल्ली। शिवकुमार ने पिंक लाइन मेट्रो में पत्रकारों के साथ यात्रा करते हुए कहा, मेरे पास पैसे नहीं थे। इसलिए मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि आप मेरा टिकट खरीद दीजिए। उन्होंने मेरे लिए भी अपना कार्ड स्वाइप किया।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार(D. K. Shivakumar) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने स्मार्ट कार्ड को ‘स्वाइप’ करके मेट्रो टिकट खरीदने का एक किस्सा सुनाया और कहा कि नवउद्घाटित पिंक लाइन मेट्रो में यात्रा करते समय उनके पास पैसे नहीं थे।

शिवकुमार ने पिंक लाइन मेट्रो में पत्रकारों के साथ यात्रा करते हुए कहा, मेरे पास पैसे नहीं थे। इसलिए मैंने उनसे कहा कि आप मेरा टिकट खरीद दीजिए। उन्होंने मेरे लिए भी अपना कार्ड स्वाइप किया। मोदी ने 13 नवंबर को इसका उद्घाटन किया था।

बंगलुरु मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शिवकुमार ने केंगेरी से किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट आफ आन्कोलाजी तक की यात्रा के तहत मेट्रो में सफर किया। मोदी ने 13 नवंबर को इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया था। बंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने शुक्रवार को शिवकुमार, बेंगलुरु विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ मेट्रो में यात्रा की थी।

प्रधानमंत्री के हावभाव व उद्घाटन के दौरान हुई उनकी सौहार्दपूर्ण बातचीत के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र हित में विकास व सहयोग के मार्ग में राजनीतिक मतभेद बाधक नहीं बनने चाहिए। उन्होंने कहा, देखिए, हम सभी को देश के हित में मिलकर काम करना होगा। मैंने कल भी कहा था कि राजनीति चुनाव लड़ने तक सीमित रहनी चाहिए। राजनीति की बात हो तो राजनीति करें। क्या विकास व राजनीति के बीच अंतर नहीं होना चाहिए?

पीएम मोदी ने किया बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी के साथ इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी नजर आए थे। प्रधानमंत्री ने सीएम डीके शिवकुमार का हाथ पकड़कर मेट्रो के हरी झंडी दिखाई।
बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक जाएगी। इस रूट को करीब 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। बेंगलुरु मेट्रो में पिंक लाइन के शुरू होने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे लोगों को इस रूट पर रोजाना आने-जाने में आसानी भी होगी और यात्रा के समय के भी कम होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस उद्घाटन समारोह के मौके पर साथ-साथ नजर आए। पीएम मोदी और कर्नाटक के सीएम ने पहले टिकट काउंटर से मेट्रो का टिकट लिया और साथ में ही मेट्रो में सफर किया। मेट्रो में सफर के दौरान प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री साथ में बात करते नजर आए। प्रधानमंत्री ने मेट्रो की सभी सेवाओं को खुद इस्तेमाल करके देखा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now