‘ये चालें मुझ पर काम नहीं करेंगी’, आइजनकोट ने नेतन्याहू के साथ सरकार बनाने का प्रस्ताव ठुकराया

लेंस डेस्क। इजरायल की राजनीति इन दिनों काफी उलझी हुई नजर आ रही है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Netanyahu)लगातार राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी और पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट ने साफ मना कर दिया है।

आइजनकोट ने कहा, ‘नेतन्याहू जानते हैं कि वे चुनाव हार चुके हैं। वे ऐसे समय बातचीत की अपील कर रहे हैं, जब बातचीत पहले से चल रही है। उनकी ये चालें मुझ पर काम नहीं करेंगी।’

नेतन्याहू ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा था कि देश की सुरक्षा के लिए सभी बड़ी पार्टियों को मिलाकर एकता सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने ईरान के परमाणु खतरे का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान इजरायल के खिलाफ परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से नहीं हिचकेगा। ऐसी सरकार में वे दल शामिल होने चाहिए जो इजरायल को यहूदी लोगों का राज्य मानते हैं।

लेकिन आइजनकोट ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू सुरक्षा के नाम पर सत्ता बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू एकता की बात करते हैं लेकिन फूट डालते हैं।

क्या है वर्तमान स्थिति?

27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गुट को बहुमत नहीं मिला। 120 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और उसके सहयोगियों को 53 सीटें मिलीं, जबकि आइजनकोट के मध्यमार्गी गठबंधन को 48 सीटें मिलीं।

राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने आइजनकोट को सरकार बनाने की जिम्मेदारी दी है। उनके पास 28 दिन का समय है, जिसे 14 दिन और बढ़ाया जा सकता है आइजनकोट अल्पमत वाली आपात सरकार बनाने की योजना बना रहे हैं। इसमें उनके गुट के 48 सांसद समर्थन देंगे, नेतन्याहू के 46 सांसद विरोध में रहेंगे और बाकी अरब व हरेदी पार्टियां मतदान से दूर रह सकती हैं। इससे समर्थन वाले सांसदों की संख्या ज्यादा हो जाएगी।

गादी आइजनकोट इजरायल रक्षा बलों के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ रह चुके हैं। 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले के बाद वे नेतन्याहू की युद्ध कैबिनेट में पर्यवेक्षक के रूप में भी शामिल हुए थे। फिलहाल वे विपक्षी पार्टी याशर के नेता हैं। इजरायल में सरकार गठन का सस्पेंस अभी जारी है। विपक्ष नेतन्याहू के साथ एकता सरकार बनाने को तैयार नहीं दिख रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now