भोपाल के दो पत्रकारों आनंद पांडेय और हरीश दिवेकर को उठा ले गई राजस्‍थान पुलिस!

Two journalists detained

लेंस डेस्‍क। मध्‍य प्रदेश के डिजिटल मीडिया प्‍लेटफार्म द सूत्र से जुड़े दो पत्रकारों आनंद पांडेय और हरीश दिवेकर को भोपाल से हिरासत में लिए जाने की खबर है। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस की ओर से की गई बताई जा रही है। आनंद पांडेय द सूत्र के प्रधान संपादक हैं।

द लेंस ने इस बारे मध्‍य प्रदेश के कुछ पत्रकारों से जानकारी की तो बताया गया कि आनंद पांडेय को किसी रेस्‍टोरेंट से हिरासत में लिया गया, जहां वह परिवार के साथ खाना खाने गए थे। हरीश दिवेकर को कहां से पकड़ा गया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

इन दोनों पत्रकारों की हिरासत को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। यह कार्रवाई क्यों हुई है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

पत्रकार संगठनों ने दोनों पत्रकारों की तत्काल रिहाई की मांग की है और कहा है कि “खबरें छापना कोई अपराध नहीं है, सत्ता से सवाल करना पत्रकारिता का मूल कर्तव्य है।

द लेंस ने इस खबर की पुष्टि के लिए जयपुर पुलिस पीआरओ राजेश यादव से बात की तो उन्‍होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल कोई अधिकृत जानकारी नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now