थलापति विजय ने 118 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा, कल 11 बजे लेंगे शपथ

Tamil Nadu

लेंस डेस्क। एस जोसेफ विजय यानी कि थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर 118 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंप दिया। इस घटनाक्रम के बाद तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए बहुमत का समर्थन होने की बात कही है। 9 मई शनिवार को 11 बजे विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राजभवन में हुई इस मुलाकात के बाद राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में अब यह सवाल उठ रहा है कि राज्यपाल अगला कदम क्या उठाते हैं और कब तक सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

वहीं विपक्षी दलों की ओर से भी लगातार बैठकों का दौर जारी है। आने वाले दिनों में शक्ति परीक्षण और राजनीतिक समीकरणों पर सबकी नजर बनी हुई है।

इसके साथ ही अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सरकार बनाने की दहलीज पर है। कांग्रेस के 5 विधायकों के अलावा विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK), CPI और CPI(M) ने भी TVK को समर्थन देने की सहमति दे दी है। TVK ने 108 सीटें जीती हैं।

दो सीटों पर विजय जीते हैं। उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। दूसस्री तरफ कांग्रेस के 5 और तीन छोटी पार्टियों के 2-2 विधायकों के समर्थन से विजय के पास बहुमत हो गया है। इस बीच आज सुबह TVK समर्थकों ने गवर्नर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें: DMK ने कांग्रेस से तोड़ा गठबंधन, स्पीकर को चिट्ठी–अलग बैठेंगे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now