DMK ने कांग्रेस से तोड़ा गठबंधन, स्पीकर को चिट्ठी– अलग बैठेंगे

नई दिल्ली। INDIA गठबंधन में साफ तौर पर दिख रही दरार के बीच डीएमके सांसद कनिमोझी ने शुक्रवार को लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर लोकसभा में अपनी सीटें कांग्रेस सदस्यों से दूर करने का अनुरोध किया है। यह कदम तमिलनाडु में हालिया विधानसभा चुनावों के बाद हुए राजनीतिक बदलाव के बीच उठाया गया है।

अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन बहुमत के आंकड़े 118 से 10 सीटें कम रह गई हैं।

कांग्रेस, जिसने 5 सीटें जीती थीं, ने टीवीके को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए सशर्त समर्थन देने की पेशकश की है और डीएमके से अपना गठबंधन तोड़ लिया है।

कनिमोझी ने अपने पत्र में कहा कि मैं डीएमके के सांसदों की लोकसभा में बैठने की व्यवस्था में उचित बदलाव का सम्मानपूर्वक अनुरोध करती हूं। बदल गई राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ हमारे गठबंधन के समाप्त हो जाने के कारण, यह उचित नहीं होगा कि हमारे सदस्य सदन में उनके साथ मौजूदा बैठने की व्यवस्था पर कायम रहे।


अखिलेश यादव का कांग्रेस पर तंज

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस पर तंज कसा। कोलकाता में ममता बनर्जी और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात के बाद उन्होंने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि हम वो नहीं हैं जो मुश्किल वक्त में छोड़कर चले जाते हैं। कनिमोझी ने अखिलेश यादव के इस संदेश का स्वागत करते हुए जवाब दिया, ‘एकजुटता और समर्थन के लिए धन्यवाद’।

यह भी पढ़ें: अखिलेश के बयान से उठने लगे कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now