नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता Shehzad Poonawalla ने निजी कारणों से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया है और जल्द ही इस पर आधिकारिक बयान जारी कर सकते हैं। शहजाद पूनावाला पहले कांग्रेस में थे, लेकिन 2017 में पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा में लंबे समय से प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों से यह इस्तीफा दिया है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा देने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, इस्तीफे को लेकर जल्द ही इस बारे में शहजाद पूनावाला की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। शहजाद पूनावाला अपनी बहस करने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं.।शहजाद पूनावाला भाजपा के मुखर प्रवक्ता रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर समर्थक रहे हैं।











