तेलंगाना अध्यक्ष पद को लेकर छिड़े विवाद के बीच भाजपा विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा

T Raja Singh resignation

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी की तेलंगाना इकाई में नेतृत्व विवाद के बीच सोमवार को अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अपने नफरत भरे बयानों के लिए चर्चित टी राजा का यह निर्णय उन मीडिया रिपोर्टों के प्रकाशन के कुछ समय बाद आया, जिनमें कहा गया था कि एन रामचंदर राव भाजपा की तेलंगाना इकाई के नए अध्यक्ष बनने वाले हैं।

भाजपा विधायक राजा सिंह ने तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को संबोधित एक पत्र में कहा कि रामचंदर राव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय उनके लिए ‘आश्चर्य और निराशा’ के रूप में आया है।

सिंह ने एक्स पर साझा किए गए पत्र में कहा, “मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, श्री रामचंदर राव को तेलंगाना के लिए भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाना तय है। यह निर्णय न केवल मेरे लिए बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं, नेताओं और मतदाताओं के लिए एक सदमा और निराशा की तरह है, जो हर उतार-चढ़ाव में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories