नई दिल्ली। आज दिल्ली के राजनीतिक हलकों में उस चिट्ठी की बड़ी चर्चा है जो एक कथित व्यापारियों के संगठन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी(rahul)को लिखी गई है और उनसे व्यापारियों के हित में 1 नवम्बर को प्रस्तावित रैली न करने को कहा गया है।
चिट्ठी लिखने वाले बृजेश गोयल ने ने खुद Chamber Of Trade & Industry (CTI) ka अध्यक्ष बताया है। चिट्ठी में कहा गया है कि एक नवंबर को रैली मत करिए हमारा हजारों करोड़ का नुकसान हो जाएगा।
जानकारी मिल।रही है कि ब्रजेश गोयल ने ही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से जोड़ने के लिए CTI यानि चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री की स्थापना की थी। वह आज भी आम आदमी पार्टी का सक्रिय सदस्य है।
इसके एवज़ में आम आदमी पार्टी ने उसे न केवल व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया बल्कि 2019 में नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज और अजय माकन के ख़िलाफ़ लोकसभा का चुनाव का टिकट भी दिया नई दिल्ली सीट अरविंद
केजरीवाल की सीट थी।उस चुनाव में गोयल को 1,50,342 वोट मिले थे
अभी तक बृजेश गोयल ने न तो आम आदमी पार्टी छोड़ी है और न उसे पार्टी ने बाहर निकाला है।गोयल के आम आदमी पार्टी पदाधिकारी होने और चुनाव लड़ने की बात मीडिया द्वारा कहीं भी उल्लेखित नहीं की गई है।







