साहित्य सृजन संस्थान के चौथे वार्षिक समारोह में विविध साहित्यिक कार्यक्रम

sahitya event

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को साहित्य सृजन संस्थान का चौथा वार्षिक समारोह सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में साहित्यिक विधाओं का अनूठा संगम देखने को मिला जिसमें काव्य पाठ, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह जैसे कई चरण शामिल थे। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर शाम 5 बजे तक चला, जिसमें प्रदेश भर के साहित्यकारों और कला प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। sahitya event

समारोह का मुख्य आकर्षण नवोदित और स्थापित साहित्यकारों की कृतियों का विमोचन रहा। इस दौरान ममता खरे ‘मधु’ के गजल संग्रह, वंदना ठाकुर के संस्मरण और भजन संग्रह और धनेश्वरी गुल की पुस्तक का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में काव्य-पाठ ने विशेष रूप से श्रोताओं का मन मोहा। देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री और भिलाई निवासी संतोष झांझी ने अपने गीतों से श्रोताओं के दिलों को छू लिया जिससे पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

भाषाविद डॉ. चित्तरंजन कर,बलदाऊ राम साहू, डॉ अभिलाषा बेहार माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग,शशि सुरेन्द्र दुबे,’ सहित पंजाबी ब्राह्मण समाज,वक्ता मंच,युवा संस्था भावना फाउंडेशन,वेंकटेश साहित्य मंच एवं प्रतिष्ठित हस्तियों को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन का पूरा श्रेय संस्थान के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा और पूरी टीम को जाता है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now