प्रतिष्ठित नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्कल (NBCC National Book Critics Circle Awards) ने वर्ष 2025 के लिए अपने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। यह पुरस्कार अंग्रेजी में प्रकाशित बेहतरीन किताबों को दिया जाता है। इस बार भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय की यादों पर आधारित किताब Mother Mary Comes to Me को बेस्ट ऑटोबायोग्राफी का पुरस्कार मिला है। अरुंधति रॉय, जिन्होंने ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए बुकर पुरस्कार जीता था अपनी इस किताब में अपनी मां मैरी रॉय के साथ के जटिल रिश्ते को साझा की हैं। किताब में मां-बेटी के बीच प्यार, संघर्ष और प्रभाव को भावुक तरीके से दर्शाया गया है।
अन्य मुख्य पुरस्कार विजेता
फिक्शन: कोरियाई लेखिका हान कांग की किताब We Do Not Part । नोबेल पुरस्कार विजेता हान कांग की यह किताब युद्ध और आघात की कहानी है।
नॉनफिक्शन: कैरेन हाओ की Empire of AI: Dreams and Nightmares in Sam Altman’s OpenAI। यह किताब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ओपनएआई की दुनिया में सपनों और चुनौतियों पर रोशनी डालती है।
पोएट्री: केविन यंग की Night Watch (Knopf प्रकाशन)।
बायोग्राफी: एलेक्स ग्रीन की A Perfect Turmoil: Walter E Fernald and the Struggle to Care for America’s Disabled।
क्रिटिसिज्म: क्विन स्लोबोडियन की Hayek’s Bastards: Race, Gold, IQ, and the Capitalism of the Far Right (Zone Books)।
अतिरिक्त पुरस्कार
बार्रियोस बुक इन ट्रांसलेशन प्राइज: फ्रेंच से अनुवादित Sad Tiger लेखिका नीगे सिन्नो, अनुवादक नताशा लेहरर।
जॉन लियोनार्ड प्राइज (सर्वश्रेष्ठ पहली किताब): निकोलस बोग्स की Baldwin: A Love Story (नॉनफिक्शन)।
NBCC सदस्यों द्वारा चुने गए इन पुरस्कारों के अलावा सेवा पुरस्कार एलिजाबेथ टेलर को, समीक्षा उत्कृष्टता के लिए नोना बालाकियन साइटेशन रोडा फेंग को, आजीवन उपलब्धि पुरस्कार फ्रांसिस फिट्जगेराल्ड को और टोनी मॉरिसन अचीवमेंट अवॉर्ड PBS तथा NPR को दिया गया। ये पुरस्कार किताबों की दुनिया में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हैं। समारोह न्यूयॉर्क के द न्यू स्कूल में आयोजित किया गया जहां साहित्य प्रेमियों ने इन लेखकों और संस्थाओं को सराहा।









