राजधानी के रिंग रोड पर जाम से राहत के लिए NHAI सौ करोड़ में चौड़ी करेगा सर्विस लेन

February 14, 2026 10:49 PM
NHAI

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 53 में रिंग रोड नंबर-1 पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने जा रही है। NHAI ने रायपुर–आरंग सेक्शन में सर्विस रोड के चौड़ीकरण के लिए करीब सौ करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। वर्क ऑर्डर जारी होने के साथ ही काम जल्द शुरू होने की तैयारी है।

प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी के तहत सर्विस रोड की चौड़ाई 5.5 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। लगभग 14.25 किलोमीटर लंबाई में चौड़ीकरण किया जाएगा। परियोजना EPC मोड पर एक वर्ष की निर्माण अवधि में पूरी की जाएगी।

इस कार्य के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर रिंग रोड नंबर-1 पर लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम और सर्विस रोड की संकीर्णता की समस्या से अवगत कराया था।

सांसद के पत्र और लगातार प्रयासों के बाद अब परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है तथा वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। इस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य पूरा होने से राजधानीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रिंग रोड नंबर-1 राजधानी का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां पीक आवर्स में लंबा जाम आम बात है। सर्विस रोड के चौड़ीकरण से स्थानीय और हाईवे ट्रैफिक अलग-अलग सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगे, जिससे मुख्य मार्ग पर दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के धमतरी में फिर धर्मांतरण की आग, महिला के शव को कब्र से निकालने पहुंचे ग्रामीण

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now