छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन (CGDF) ने चिकित्सकों की लंबित मांगों को लेकर रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह लोधी के नेतृत्व में डॉ. गंधर्व पांडे, डॉ. योगेश्वर स्वर्णकार और डॉ. प्रवीण प्रधान मौजूद रहे।

फेडरेशन ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ये मुख्य मांगे रखीं:
• NOC प्रक्रिया आसान हो: उच्च शिक्षा के लिए NOC देते समय संपत्ति गिरवी रखने की शर्त हटाई जाए। सिर्फ शपथ-पत्र के आधार पर NOC दिया जाए।
• मानदेय बढ़ाया जाए:
◦ MBBS बॉन्डेड डॉक्टरों का मानदेय सामान्य क्षेत्र में ₹70,000 प्रति माह किया जाए।
◦ संविदा जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का मानदेय (जो 10 साल से ₹50,000 है) बढ़ाकर कम से कम ₹70,000 किया जाए।
◦ MD/MS अनुबंधित डॉक्टरों की वेतन विसंगति दूर की जाए।
• बॉन्ड सेवा अवधि कम हो: स्नातक और स्नातकोत्तर के बाद की अनुबंधित सेवा अवधि में एक-एक साल की कटौती की जाए।
• बॉन्ड नीति में सुधार: अन्य राज्यों की तरह व्यावहारिक और चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने वाली नीति लागू की जाए।
स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर
फेडरेशन ने कहा कि डॉक्टरों को उचित मानदेय, उच्च शिक्षा के अवसर और पारदर्शी नियम मिलने से विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से अनुरोध किया कि वे राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के सामने इन मांगों के लिए जरूरी पहल करें।

नई कार्यकारिणी को बधाई

इस मौके पर छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन की नई कार्यकारिणी को बधाई दी गई। फेडरेशन ने चिकित्सकों के हितों और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम जारी रखने का भरोसा जताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now