नारायणपुर के अबूझमाड़ के तोके जंगल में नक्सलियों का बड़ा हथियार डंप बरामद

Naxal Operation: बीएसएफ के जवानों ने नक्सलियों के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले अबूझमाड़ क्षेत्र के तोके के घने जंगलों में छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा डंप बरामद किया है। बरामद सामग्री में 12 बोर और 315 बोर राइफलें, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, जिंदा कारतूस, विस्फोटक, डेटोनेटर, ट्रिगर मैकेनिज्म, संचार उपकरण और अन्य नक्सली सामग्री शामिल है। यह सफल कार्रवाई पुलिस बेस कैम्प तोके के जवानों द्वारा की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now