राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : शाहरुख, विक्रांत, मोहनलाल के अलावा बाल कलाकारों का भी रहा जलवा

September 24, 2025 11:22 AM
71st National Film Awards

नई दिल्‍ली। National Film Awards: आज 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्‍मानित किया। विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

वहीं रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दिया गया। मलयालम सिनेमा के दिग्गज मोहनलाल को इस साल दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा गया। बता दें, 2023 के इन पुरस्कारों की घोषणा 1 अगस्त को हुई थी और कोरोना के कारण दो साल की देरी से यह समारोह हो रहा है।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा में जीवन भर के योगदान के लिए दिया जाता है। मोहनलाल पहले भी कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पुरस्कार जीत चुके हैं। यह सम्मान उनके शानदार अभिनय और अविस्मरणीय किरदारों से भरे करियर का एक और मील का पत्थर है।

इस पुरस्कार के साथ वे उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हो गए, जिन्होंने भारतीय कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मोहनलाल ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से न केवल मलयालम, बल्कि भारतीय और वैश्विक सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

बाल कलाकारों ने मनवाया लोहा

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में न केवल बड़े सितारों ने सुर्खियां बटोरीं, बल्कि बाल कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आइए जानते हैं कि किन बाल कलाकारों को किन फिल्मों के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मराठी फिल्म ‘नाल 2’ के लिए त्रिशा थोसर, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगताप को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार प्रदान किया गया। खास बात यह है कि श्रीनिवास पोकले को यह राष्ट्रीय पुरस्कार दूसरी बार प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, मराठी फिल्म ‘जिप्सी’ के लिए कबीर खंडारे को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तेलुगु फिल्म ‘गांधी और चेट्टू’ के लिए सुकृति वेणी बंद्रेड्डी को भी सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार दिया गया।

जानिए किस कैटेगिरी में कौन सी फिल्‍म

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: कटहल – ए जैकफ्रूट मिस्ट्री

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: मोहनलाल

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी

सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: वश

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: पार्किंग

सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: उल्लोझुक्कू

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: द रे ऑफ होप

सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: शिल्पा राव (छलिया, जवान)

सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक: प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: द केरल स्टोरी

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)

सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइन: सैम बहादुर

विशेष उल्लेख: एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर – एम आर राधाकृष्णन)

सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: एनिमल (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक: उत्पल दत्ता (असम)

सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन: हनु-मैन (तेलुगु)

सर्वश्रेष्ठ गीत: बलगम (द ग्रुप, तेलुगु)

गैर-फीचर श्रेणी

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक: उत्पल दत्ता

सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र: गॉड वल्चर एंड ह्यूमन

सर्वश्रेष्ठ पटकथा: सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: नेकल – क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेजेस (उड़िया)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ संपादन: मूवी फोकस (अंग्रेजी)

यह भी देखें : मानहानि कानून अपराधमुक्‍त करने का समय आ गया है : सुप्रीम कोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now