पेपर लीक में जो हुआ बदनाम उसी को बना दिया टास्क फोर्स का सदस्य

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेपर लीक (Paper Leak) के बाद आज परीक्षाओं में सुधार के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। नंदन नीलकेणी की अध्यक्षता वाली इस टास्क फोर्स में 6 सदस्य हैं। लेकिन द लेंस ने अपनी तहकीकात में पाया है कि इनमें से एक सदस्य के पद पर रहते हुए पेपर लीक की दो बड़ी घटनाएं घटी हैं। वही एक सदस्य हाल में अपने अवैज्ञानिक बयानों को लेकर चर्चा में रहा है।

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जिस व्यक्ति के सीबीएसई चेयरमैन रहते हुए दो बड़े पेपर लीक हुए उसको पेपर लीक पर बनी टास्क फोर्स में सदस्य गण दिया गया? हां यह हुआ है। टास्क फोर्स की सदस्य अनिता करवाल जो पूर्व शिक्षा सचिव रही हैं, उनके कार्यकाल में यह हुआ।

कहानी अनीता करवाल की

मार्च 2018 में सीबीएसई की कक्षा 10वीं के गणित और कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र के प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे। छात्र संगठनों और विपक्ष ने सीबीएसई बोर्ड प्रशासन पर घोर लापरवाही, सूचना पर तुरंत कार्रवाई न करने और परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता बनाए रखने में विफल रहने के आरोप लगाए।

छात्र-छात्राओं और राजनीतिक दलों ने दिल्ली सहित देश भर में विरोध-प्रदर्शन किए और अनीता करवाल के सीबीएसई अध्यक्ष पद से तत्काल इस्तीफे की मांग की। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन अनीता अरवाल ने इस्तीफा नहीं दिया।

बात यही नहीं रुकी अप्रैल 2018 में आरोप लगे कि जेईई मेन के भौतिक विज्ञान के कई सवाल हैदराबाद के एक निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट के दो साल पुराने मॉडल पेपर से हूबहू मिलते-जुलते थे, जिससे सीबीएसई की निष्पक्षता पर सवाल उठे।अनीता करवाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे एक ‘होक्स’ (अफवाह) बताया और कहा कि सीबीएसई को बदनाम करने के लिए एक संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है।

गौमूत्र के प्रयोग वाला आईआईटी डायरेक्टर

सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के निदेशक वी. कामकोटि को भी टास्क फोर्स का सदस्य बनाया हैं।

15 जनवरी 2025 को चेन्नई  में एक गोशाला में दिए गए भाषण इन्होंने उदाहरण दिया कि  जिसने तेज बुखार में गोमूत्र पीकर 15 मिनट में ठीक हो जाता है। 

केवल इतना नहीं इन्होंने कहा कि गोमूत्र में एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और पाचन संबंधी गुण हैं, जो IBS जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now