छत्तीसगढ़ में PWD की परीक्षा में हाईटेक नकल, मुन्ना भाई MBBS के बाद अब मुन्ना बहन का कारनामा, हाईटेक नकलची पकड़ाई

July 14, 2025 12:51 AM
CG PWD Exam

बिलासपुर। बिलासपुर में PWD डिप्टी इंजीनियर परीक्षा में एक हाईटेक नकलची पकड़ाई है। सिविल इंजीनियर परीक्षा में मुन्ना भाई MBBS के बाद मुन्ना बहन वॉकी-टॉकी, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल फोन के जरिए नकल कराते पकड़ाई गई है। NSUI के कार्यकर्ताओं ने युवती को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। साथ ही परीक्षा को रद्दद करने की मांग की है। नकल के मामले में सरकंडा थाना में FIR  दर्ज कराई गई है। युवती के पास से वॉकी-टॉकी, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। CG PWD Exam

दरअसल, बिलासपुर में व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित डिप्टी इंजीनियर (सिविल) एवं डिप्टी इंजीनियर (विद्युत) के पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। बिलासपुर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्र के अंदर अन्नु सूर्या नाम की अभ्यर्थी के पास से हिडन कैमरा और कान से माइक्रो स्पीकर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल की जा रही थी, परीक्षा केन्द्र के बाहर अनुराधा बाई नाम की युवती बाहर से बैठकर माइक्रो फोन के जरिए सवालों के जवाब दे रही थी। अनुराधा बाई के पास से वॉकी-टॉकी, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

वहीं इस मामलें में प्रशासन द्वारा नियमानुसार नकल प्रकरण तैयार कर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को भेजा गया है। साथ ही, थाना सरकंडा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। संबंधित व्यक्तियों पर उचित कानूनी कार्यवाही जारी है। पुलिस ने दोनो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर ट्वीट कर लिखा कि वाह! विष्णुदेव जी! वाह  “तावड़े की पाठशाला” से लौटते ही “परीक्षा घोटाला” से शुरुआत कर दी. बिलासपुर में PWD की परीक्षा में देखिए कैसे हाईटेक तरीके से धांधली की जा रही है. “सुशासन” में वॉकी टॉकी, बॉडी कैमरा और ईयर पीस के माध्यम से “मोदी की गारंटी” पूरी हो रही है. NSUI के साथी बिलासपुर पहुँच रहे हैं. सभी छात्र-युवा मिलकर आवाज़ उठाएं।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now