जंतर मंतर प्रोटेस्ट में 2873 अपराधियों की मौजूदगी का दिल्ली पुलिस का दावा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने (Jantar Mantar)विरोध प्रदर्शनों में मौजूद 2,873 ऐसे लोगों की पहचान की है जिनका पहले आपराधिक रिकॉर्ड था।सूत्रों के अनुसार, पुलिस का यह आकलन विरोध स्थल और उसके आसपास लगाई गई फेस रिकग्निशन सिस्टम पर आधारित है।

यह एआई- बेस्ड लाइव सीसीटीवी फुटेज की तुलना विभिन्न जिला पुलिस इकाइयों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा बनाए गए मौजूदा आपराधिक डेटाबेस और डोजियर रिकॉर्ड से करती है।

यह सत्यापन अभ्यास 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के बाद किया गया।

हत्या में शामिल 101 लोग रहे मौजूद

पुलिस सूत्रों ने कहा कि जंतर मंतर पर आने वाले कम से कम 989 व्यक्ति पहले जघन्य अपराधों में शामिल रहे हैं, 101 हत्या में, 62 हत्या के प्रयास में और 284 डकैती/लूट में। उन्होंने बताया कि कम से कम 61 लोग पहले बलात्कार के मामलों में शामिल रहे, छह को बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO) के प्रावधानों के तहत बुक किया गया था और 25 अन्य को छेड़छाड़ के लिए।

प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी पर खामोशी

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पिछले आपराधिक इतिहास वाले लोगों की पहचान करना और विरोध स्थल पर भाग लेने या उसके आसपास घूमने वाले व्यक्तियों की प्रकृति का आकलन करना था।हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के कथित उत्पीड़न से जुड़े सवालों पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। इसमें सादे कपड़ों में और नाम टैग न लगाने वाले कर्मी तथा संसद मार्च के दौरान महिलाओं को कथित रूप से परेशान करने वाले कुछ लोग शामिल हैं।

कई आदतन अपराधी भी शामिल

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “विश्लेषण से पता चला कि हत्या के मामलों से जुड़े 101 लोगों में से 42 दो या अधिक आपराधिक मामलों में शामिल थे, जबकि 12 के आपराधिक इतिहास में 10 या अधिक मामले हैं, जो गंभीर अपराधों में बार-बार शामिल होने का संकेत देते हैं।”ये निष्कर्ष विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की समग्र जांच का हिस्सा होंगे और आगे सत्यापन की जरूरत वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए उपयोग किए जाएंगे।

284 डकैती के आरोपी भी रहे मौजूद

समाचार एजेंसी रायटर्स को अधिकारी ने आगे कहा कि आपराधिक इतिहास इंगित करता है कि वे आदतन अपराधी हैं, जो कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।”इसी तरह, डकैती और लूट के मामलों में आरोपित 284 में से 155 के खिलाफ कई आपराधिक मामले थे, जिनमें 31 ऐसे थे जिन्हें 10 या अधिक मामलों में बुक किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now