शराब घोटाले का चालान लेकर राजीव भवन पहुंची ED, महामंत्री गैदु काे थमाई चालान की कॉपी और लौट गई

Nakti

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन (Rajiv Bhawan) में अचानक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया। ईडी की टीम शंकर नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय पहुंची। ईडी के अफसरों के हाथों शराब घोटाले के कोर्ट में  पेश की गई चार्जशीट की कॉपी थी, जो उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु को दी और लौट गई।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी ने इस केस में पूर्व आबकारी मंत्री और विधायक कवासी लखमा को भी आरोपी बनाया गया है। लखमा पर आरोप है कि हर महीने घोटाले की करीब 2 करोड़ रुपए की रकम कवासी लखमा तक पहुंचाई जाती थी।

जांच में इस संबंध में तथ्य सामने आने के बाद ईडी ने कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि सुकमा का जो कांग्रेस भवन है, उसके लिए कवासी लखमा ने जो रकम दी थी, वह भी शराब घोटाले के ही थे। इस पर सुकमा कांग्रेस भवन को ईडी ने अटैच कर लिया है।

ईडी के कांग्रेस भवन आने पर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने कहा कि ईडी के अफसर चालान की कॉपी लेकर आए थे। उन्होंने चालान की कॉपी दफ्तर में दी और फिर लौट गए। इसके अलावा किसी से कोई पूछताछ या जानकारी अफसरों ने नहीं ली है।

यह भी पढ़ें : ED ने सुकमा का राजीव भवन, पूर्व मंत्री कवासी और उनके बेटे हरीश लखमा की करोड़ो की प्रॉपर्टी की अटैच

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now