चैतन्य बघेल के खिलाफ ED ने पेश किया चालान, अब EOW करेगी गिरफ्तार

Chaitanya Baghel Bail

रायपुर। कथित शराब घोटाला केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्जशीट पेश कर दी है। 7 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की गई है। इस चार्जशीट के पेश करने के साथ ही चैतन्य की जुडिशल रिमांड अब खत्म हो गई है। ईडी ने उसे कोर्ट में पेश किया है। 18 जुलाई को चैतन्य के जन्मदिन के दिन ईडी ने भिलाई स्थित घर से उसे गिरफ्तार किया था।

इसके बाद से वे लगातार बंद हैं। बीच में ईडी ने उसकी रिमांड ली थी। फिर पूछताछ करने के बाद उसे फिर से जेल भेज दिया गया था।

इसके साथ ही शराब घोटाले केस में ही ईडी के बाद अब राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) भी चैतन्य को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। विशेष कोर्ट में EOW ने प्रोडक्शन वारंट लगाया था। प्रोडक्शन वारंट में भी आज सुनवाई हुई। EOW ने 7 दिन की रिमांड मांगी है।

ईओडब्ल्यू चैतन्य को रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाह रही है। इसकी वजह से अब जब ईडी ने चार्जशीट पेश कर दिया है तो ब्यूरो अपनी जांच शुरू करेगा। ब्यूरो चैतन्य की विधिवत गिरफ्तारी कर उसे रिमांड पर लेगी। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

EOW के आवेदन पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। मंगलवार को चैतन्य बघेल के रिमांड पर सुनवाई होगी।

दूसरी तरफ गिरफ्तारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लगी याचिका पर सुनवाई आज पूरी नहीं हो सकी। अब 19 सितम्बर को इस पर सुनवाई होगी।

दरअसल, शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने चैतन्य बघेल को आरोपी बनाया है। पूर्व सीएम के बेटे पर आरोप है कि घोटाले की रकम से उसे 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं। इन रुपयों को उसने अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया था।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now