रायपुर| छत्तीसगढ़ के हास्य कविता के सितारे पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे ( Dr Surendra Dubey ) का 26 जून को दिल का दौरा पड़ने के बाद रायपुर के ACI अस्पताल में निधन हो गया। डॉ. दुबे ने पांच किताबें लिखीं और कवि सम्मेलनों में अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीता। 2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा, जबकि 2008 में काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार जैसे कई सम्मान उनके नाम रहे। उनके टीवी शो और मंचीय प्रदर्शन दर्शकों को घंटों हंसी और सोच में डुबो देते थे। डॉ. सुरेंद्र दुबे ने हास्य कविता को एक नया मुकाम दिया।
पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन
By लेंस न्यूज
🗓️ Published: June 26, 2025 5:04 pm | 🔄 Updated: June 26, 2025 6:13 pm











