राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में

October 26, 2025 9:18 PM
EXIT POLL

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी. वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, मीरा कुमार, गौरव गोगोई, कन्हैया कुमार और पवन खेड़ा जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।

जल्द ही राहुल और प्रियंका सिलसिलेवार सभाएं शुरू करेंगे। स्टार प्रचारकों में मनोज राज, राजेश राम,जिग्नेश आदि दलित नेताओं को शामिल किया गया है।

पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए अपने वरिष्ठ नेताओं को पहले ही बिहार भेज दिया है। अविनाश पांडे चुनाव प्रभारी बने हैं। अशोक गहलोत राजद के साथ सौहार्द स्थापित करने के लिए लगाए गए हैं। महागठबंधन का हिस्सा होने के नाते, कांग्रेस गठबंधन के अन्य दलों के साथ समन्वय मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, सुखविंदर सिंह सुखु, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मेहरा कुमार, कृष्णा अल्लवरु, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, मनोज राम, अलका लंबा, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान, प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवानी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन (पप्पू यादव), चरणजीत सिंह चन्नी, अनिल जयहिंद, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद, अखिलेश प्रसाद सिंह, उदय भानु चिब और सुबोध कांत सहाय के नाम शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : बिहार चुनाव: जाति जनगणना के बाद बहुसंख्यक अति पिछड़ा और मुस्लिम को टिकट देने में कंजूसी क्यों?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now