मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भारतीय सिनेमा के ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र सिंह देओल (उम्र 89 वर्ष) का आज सुबह मुंबई स्थित उनके जुहू वाले आवास पर निधन हो गया। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी।
धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे और आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
1935 में पंजाब के फगवारा के पास एक छोटे से गांव में जन्मे धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘शोले’ में वीरू, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धर्मवीर’, ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी सैकड़ों सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया।
धर्मेंद्र ने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया और 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किए गए थे।
2012 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से भी नवाजा गया था।
यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज, निधन की अफवाहों पर जताई नाराजगी, जल्द आएगी नयी फिल्म

