[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
स्क्रीन

धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज, निधन की अफवाहों पर जताई नाराजगी, जल्द आएगी नयी फिल्म

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 12, 2025 12:10 PM
Last updated: November 12, 2025 12:10 PM
Share
Dharmendra
SHARE

Dharmendra Health Update: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनके परिवार ने फैसला लिया है कि अब उनका इलाज घर पर ही चलेगा। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने यह जानकारी मीडिया को दी है।डॉ. समदानी ने बताया कि ‘धर्मेंद्र पिछले कई हफ्तों से अस्पताल और घर के बीच आ-जा रहे थे। उन्हें आज सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से घर भेजा गया। डिस्चार्ज के बाद परिवार ने मीडिया और जनता से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं और परिवार की निजता का सम्मान करें।’

परिवार ने कहा है कि “धर्मेंद्र जी अब घर पर आराम करेंगे। हम सभी से अनुरोध है कि इस समय उनकी और परिवार की गोपनीयता का ख्याल रखें। जिन्होंने उनकी सेहत सुधार के लिए प्रार्थना की, उनका आभार। वे आप सबका बहुत सम्मान करते हैं।”धर्मेंद्र के घर पहुंचने पर जुहू इलाके की सड़क पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कर दी, ताकि भीड़ न जमा हो।

10 नवंबर को सांस फूलने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था। मंगलवार को सनी देओल की टीम ने बताया था कि उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और सभी उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ करें।

निधन की झूठी खबरों पर परिवार नाराज

11 नवंबर को सुबह अचानक मीडिया में धर्मेंद्र के निधन की गलत खबरें फैल गईं। इस पर उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने कड़ी नाराजगी जताई। ईशा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मीडिया गलत खबरें न फैलाए। पापा की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। कृपया परिवार की निजता का सम्मान करें। उनकी सेहत के लिए दुआ करने वालों का शुक्रिया।’ इस पर हेमा मालिनी ने भी कहा, ‘यह बर्दाश्त करने लायक नहीं। जो व्यक्ति इलाज करवा रहा है, उसके बारे में झूठी खबरें कैसे? यह असम्मानजनक है। परिवार की निजता का ध्यान रखें।’मंगलवार रात को सनी देओल और बॉबी देओल पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे। बॉबी बाहर निकलते समय भावुक नजर आए।

गौरतलब है कि 31 अक्टूबर को भी सांस लेने में दिक्कत के कारण धर्मेंद्र को उसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन कुछ घंटों बाद ही छुट्टी मिल गई। इस साल की शुरुआत में उनकी बाईं आंख की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी, क्योंकि कॉर्निया खराब हो गई थी।2015 से 2020 के बीच उन्हें पीठ दर्द, मसल्स में तनाव और कमजोरी की कई बार शिकायत रही। इन कारणों से अस्पताल जाना पड़ा था।

जल्द आएगी नई फिल्म ‘इक्कीस’

धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। यह 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर सैनिक अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर बनी है। अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल का रोल कर रहे हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता एम.एल. खेत्रपाल की भूमिका में हैं। फैंस को यह फिल्म बहुत पसंद आने वाली है।धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवार ने सभी का धन्यवाद दिया है।

TAGGED:Dharmendra Health UpdateTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Smooth-coated otter इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा ऊदबिलाव, जानिए क्यों इसे बताया जा रहा है ऐतिहासिक खोज?
Next Article Weather Update उत्तर भारत में सर्दी का कहर, ला-नीना से तापमान में भारी गिरावट, दक्षिणी राज्यों में बारिश
Lens poster

Popular Posts

पहलगाम पर पलटवार की तैयारी, तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मिले मोदी

लेंस ब्यूरो, दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा…

By Lens News

मनोरंजन का सिंकदर बना डिजिटल प्लेटफॉर्म, टीवी की कमाई घटी, सिनेमाघरों पर संकट  

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग में पहली बार डिजिटल मीडिया ने टेलीविजन को…

By अरुण पांडेय

पंजाब का शंभू-खनौरी बॉर्डर खाली, किसानों पर कार्रवाई, 200 हिरासत में

पंजाब | पंजाब पुलिस ने 13 महीने से बंद शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Saurabh Chandrakar
छत्तीसगढ़

गिरफ्तारी से बचने सौरभ चंद्राकर ने वारंट रद्द करने कोर्ट में लगाई अर्जी

By दानिश अनवर
CM VISHNU DEO SAI
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वाराणसी और दिल्ली दौरे से लौटे, बोले- मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक बस्तर में

By Lens News
GURUDATT
स्क्रीन

गुरुदत्त की 100वीं जयंती, आज भी दिलों में बसतीं हैं उनकी फिल्में

By Lens News
KICKBOXING ASSOCIATION OF CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़

रायपुर में किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान आज किया जाएगा निर्णायक मंडल का सम्मान

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?