[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
VIT विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का शव कमरे में मिला, प्रबंधन के खिलाफ पहले ही गुस्से में थे छात्र
सचिन पायलट के सामने क्यों भिड़ गए कांग्रेसी?
भारत करेगा Commonwealth Games-2030 की मेजबानी, 20 साल बाद फिर मिला मौका
रेल कॉरीडोर : पुरानी लाइनों के वादों को भूल सरकार का खनिज परिवहन पर जोर
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने खुद बताया कहां हैं वो, तलाश में यूपी पुलिस की दो टीमें
दिल के अंदर घुसी गोली,अम्बेडकर अस्पताल की टीम ने सफलतापूर्वक निकाला
SIR में मसौदा सूचियों के प्रकाशन का समय बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट सहमत
स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी टली, पिता की तबीयत सुधरी, अफवाहों के बीच जानिए क्या है पूरा मामला?
CJI ने कहा- दिल्ली की खराब हवा में मेरा टहलना मुश्किल
कॉमेडियन कुणाल कामरा फिर विवादों में, इस बार टी-शर्ट बनी वजह
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
बिहार

राहुल गांधी की यात्रा से पहले बिहार के सियासी पतीले में क्‍या पक रहा है?

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: August 16, 2025 6:41 PM
Last updated: August 16, 2025 6:53 PM
Share
Vote Adhikar Yatra
SHARE

पटना। Vote Adhikar Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार के रोहतास जिले से वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस यात्रा का मकसद राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) ऑफ इलेक्टोरल रोल्स के खिलाफ विरोध दर्ज कराना है। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है। मतदाताओं के अधिकारों से समझौता किया जा रहा है। कांग्रेस इन दिनों वोट चोरी अभियान भी चला रही है।

राहुल गांधी की 17 दिन की यात्रा शुरू होने से पहले बिहार में सियासी माहौल गरम है। सत्‍ता की सहयोगी भाजपा इस यात्रा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए आलोचनाएं कर रही है।

वहीं राहुल गांधी ने “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर एक वीडियो जारी कर दिया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “चोरी चोरी, चुपके चुपके… अब और नहीं, जनता जाग गई है।”

चोरी चोरी, चुपके चुपके…
अब और नहीं, जनता जाग गई है।#StopVoteChori pic.twitter.com/7mrheHSMh3

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 16, 2025

इस वक्‍त बिहार दौरे पर मौजूद स्‍वतंत्र पत्रकार रोहित अनिल त्रिपाठी बताते हैं कि यात्रा के जरिए कांग्रेस उन युवाओं तक पहुंच बनाना चाहती है, जो मौजूदा एनडीए सरकार से नाराज हैं। बिहार की जाति आधारित राजनीति में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर जनता से सीधा संवाद कर अपनी कमजोर स्थिति सुधारना चाहती है। भाजपा इसे गैर-मुद्दा बताती है, लेकिन विपक्ष इसे लोकतंत्र की जीत के रूप में देख रहा है। तो इस यात्रा का कितना लाभ विपक्षी गठबंधन को मिलता दिखाई दे रहा? इस सवाल पर रोहित बताते हैं, “इसका आकलन तुरंत कर पाना जल्‍दबाजी होगी। बिहार में कांग्रेस अकेले दम पर बड़ी पार्टी के तौर भले नहीं है, लेकिन इस यात्रा से पहले राहुल गांधी ने वोट चोरी का जो मुद्दा उछाला है, वह चौक चौपालों पर चर्चा का विषय तो बन ही गया है। साथ ही आरजेडी कार्यकर्ता इसी मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।“

यात्रा में इंडिया गठबंधन के सभी दल के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इसमें भाग लेंगे। कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह यात्रा बिहार के करीब 24 जिलों से गुजरेगी, जिनमें 118 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यात्रा सासाराम से शुरू होकर गया, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा समेत कई जिलों से गुजरेगी और पटना के गांधी मैदान पर एक बडी रैली के साथ समाप्त होगी।

चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावना है और कांग्रेस महागठबंधन के साथ मिलकर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में है। एसआईआर प्रक्रिया में करीब 65 लाख नाम हटाए जाने की खबरों ने विवाद पैदा किया है, जिसमें विपक्ष का दावा है कि गरीब, एससी-एसटी और विपक्षी समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव आयोग को हटाए गए नामों की सूची और कारण 19 अगस्त तक प्रकाशित करने का आदेश दिया है।

सियासी बयानबाजियों से माहौल बनाने की कोशिश

वोट अधिकार यात्रा पर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद तंज कसते हुए कहते हैं ” राहुल गांधी यात्रा पदयात्रा करें, आयोग को गाली देते हैं, संविधान को शर्मिंदा करते हैं। उनकी यात्रा चलती रहती है लेकिन हर बार हार जाते हैं।” वहीं बिहार सरकार के मंत्री नीरज बबलू ने कहा, “एनडीए की सरकार मजबूती से काम कर रही है। विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा है इसलिए तरह-तरह की यात्राएं निकाल रहे हैं। राहुल गांधी आ रहे हैं, पूरा देश उन्हें पप्पू कह रहा है, यहां ढप्पू भी साथ है। पप्पू-ढप्पू मिलकर सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। ये लोग फर्जी वोटर के संरक्षक हैं।”

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मंत्री नीरज बबलू के बयान पर जवाब देते हुए कहा, “भाजपा वाले कुछ भी बोल रहे हैं। ऊंट बैठ भी जाए तो गधे से ऊंचा होता है। हाथी चले बाजार, कुत्ता भोंके हजार। हमारे नेता राजनीति करने नहीं बल्कि बिहार और बिहारी के अधिकार के लिए आ रहे हैं। एससी, एसटी, दलित और गरीब का नाम मतदाता सूची से काटा गया है, उसके लिए राहुल गांधी आ रहे हैं।”

17 अगस्त को बिहार के सासाराम से हमारी 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरु हो रही है।

आजाद भारत में आजादी से सांस लेना इसलिए संभव है, क्योंकि हमारे पास वोट करने की ताकत है। राहुल गांधी जी ने संघर्ष शुरु किया है, ताकि देश में हर एक नागरिक आजादी से सांस ले सके।

जिस तरह से फर्जी वोट जोड़ने… pic.twitter.com/heUNFFQakt

— Bihar Congress (@INCBihar) August 16, 2025

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सासाराम में इंडिया ब्लॉक नेताओं के साथ बैठक की और यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एक्स पर कहा, “लोकतंत्र बचाने की लड़ाई सड़क पर लड़ी जाएगी। 17 अगस्त से विपक्षी दलों के साथ राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा वोट चोरी के खिलाफ बडे़ आंदोलन का रूप लेगी।” कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि राहुल गांधी देश में वोट को मजबूत करने निकले हैं। वह भारत के संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं को मजबूत करने बिहार आ रहे हैं। यात्रा बिहार में मतदाता सूची में संशोधन के खिलाफ और वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई को एक जन आंदोलन बनाने के लिए की जा रही है।

TAGGED:bihar politicBihar VisitIndia allianceRahul GandhiTop_NewsVote Adhikar Yatra
Previous Article NCERT book NCERT ने बताया-बंटवारे के लिए जिन्ना, माउंटबेटन के साथ नेहरू जिम्‍मेदार, कांग्रेस बोली-आग के हवाले करिए ऐसी किताब
Next Article Kumhari CCTV footage सीसीटीवी फुटेज : ASI पर हमला ट्रक ड्राइवर ने किया था
Lens poster

Popular Posts

महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता, RSS पर बैन लगाने की मांग

महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को अंबेडकरवादियों ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए…

By पूनम ऋतु सेन

भारत ने पहला ब्लाइंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीता, नेपाल को फाइनल में 7 विकेट से हराया

भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम (Blind Women T20 World Cup) ने इतिहास रच दिया है।…

By पूनम ऋतु सेन

पटना हाईकोर्ट का सख्त आदेश, सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटाएं पीएम की मां का AI वीडियो

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली पटना उच्च न्यायालय ने बुधवार (17 सितंबर) को बिहार कांग्रेस द्वारा…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

match fixing
देश

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों के बचाव में कूदी बीजेपी

By आवेश तिवारी
Sudhanshu Trivedi
देश

गांधी खानदान के बरखुरदार भारत विरोधी शक्तियों के सरदार, बोले सुधांशु

By आवेश तिवारी
I Love Muhammad March
अन्‍य राज्‍य

आई लव मुहम्मद मार्च: बरेली में पथराव के बाद हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By आवेश तिवारी
Rahul Gandhi, Bhopal
देश

राहुल गांधी का कटाक्ष, “ट्रंप का फोन आया और पीएम मोदी सरेंडर”

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?