‘तहि बनबे मोर दुल्हनियां’ 14 अगस्त को होगी रिलीज, घर बैठे देख सकेंगे छत्तीसगढ़ी मल्टीस्टारर फिल्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों के लिए स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले मनोरंजन का खास तोहफा मिलने जा रहा है। एनवी इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी मल्टीस्टारर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘तहि बनबे मोर दुल्हनियां’ 14 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे प्रोडक्शन हाउस के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। फिल्म के गीत पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म में एक्शन स्टार दिलेश साहू और सुपरस्टार अभिनेत्री अनिकृति चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा जीत शर्मा, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम राज, उपासना वैष्णव, अंकित सिंह देव, हेमा शुक्ला, अंशुल अवस्थी, संगीता निषाद, बोचकू और पूजा देवांगन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म में दर्शकों को दिलेश साहू का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, वहीं अनिकृति चौहान एक अलग अंदाज और नए किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को पारिवारिक कहानी के साथ एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर बताया गया है।

फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर नीरा वर्मा ने बताया कि फिल्म को इस तरह तैयार करने की कोशिश की गई है कि छत्तीसगढ़ के दर्शकों के साथ-साथ शहरों की अर्बन ऑडियंस भी छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़ सके। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन प्राइम फोकस मुंबई और जैम 8 मुंबई में किया गया है।

क्रिएटिव प्रोड्यूसर ज्योतिरादित्य वर्मा ने बताया कि फिल्म में ग्रामीण छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता के साथ बदलते और विकसित होते छत्तीसगढ़ को भी पर्दे पर दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म की ग्रेडिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक और फॉली साउंड पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि दर्शकों को बेहतर सिनेमेटिक अनुभव मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now