अकाली दल चीफ सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र में हमला

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) पर हमला हो गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बात की। फोन पर उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी उनका हालचाल जाना है।अकाली दल ने पंजाब सरकार पर लगाया आरोपहमले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर अमृतसर में सुखबीर बादल पर हुए पिछले हमले की ठीक से जांच की गई होती और पंजाब सरकार ने मामले का राजनीतिकरण नहीं किया होता, तो नांदेड़ में हुआ हमला शायद रोका जा सकता था।

अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर घटना है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले श्री दरबार साहिब, अमृतसर के सामने भी सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ था। चीमा ने कहा कि उस घटना की अगर सही तरीके से जांच हुई होती और पंजाब सरकार ने उसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया होता, तो नांदेड़ में आज हुआ हमला शायद टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे कौन है और क्या कोई साजिश थी, इसकी जांच जरूरी है।

चीमा ने सुखबीर बादल पर दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर हुए हमले का भी जिक्र किया। उस घटना में एक हमलावर ने बादल पर गोली चलाने की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी की तत्परता से नाकाम कर दिया गया था।

सुखबीर सिंह बादल बुधवार को अपने परिवार और करीबी सहयोगियों के साथ तीन दिवसीय दौरे पर नांदेड़ पहुंचे थे। गुरुवार को वह अपनी पत्नी और अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ गुरुद्वारा साहिब में मौजूद थे। इसी दौरान एक निहंग ने कथित तौर पर कृपाण से उन पर हमला कर दिया। हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट आई।

सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हमलावर को काबू कर लिया। घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।हमले के बाद सुखबीर बादल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है और वह खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now