[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
जशपुर में एक मिशनरी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप
इथियोपिया का 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी फटा, राख का बादल 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा
चीनियों ने Shanghai Airport पर 18 घंटे तक अरुणाचल प्रदेश महिला को बनाया बंधक
माओवादियों के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस तो समर्थन में उतरे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष
अवध असम एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रियों की भारी भीड़, एक लड़की का दम घुटा, इमरजेंसी चेन खींचने के बावजूद न डॉक्टर पहुंचे न पुलिस
गजा की 90% से ज्यादा आबादी मदद पर निर्भर, 44 दिनों में करीब 500 बार टूटा सीजफायर
जमीन गाइडलाइन दर का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से भाजपा नेताओं की धक्का-मुक्की, भाजपा अध्यक्ष का काफिला रोकने पर विवाद
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

ASI के बेटे बहु ने युवक की हत्या कर शूटकेस में सीमेंट से किया पैक, दिल्ली से रायपुर लाए गए आरोपी

Lens News
Lens News
ByLens News
Follow:
Published: June 24, 2025 3:54 PM
Last updated: June 24, 2025 11:38 PM
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में यूपी के मेरठ जैसी वारदात हुई है। इस घटना को रिटायर्ड ASI के बेटे बहु ने अंजाम दिया है। दोनों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर उसका शव एक शूटकेस में डाल दिया, इतना ही नहीं शव के ऊपर सीमेंट डालकर उसे पैक कर दिया। इसके बाद शव को एक स्टील के ट्रंक में पैक कर एक सूनसान जगह पर छोड़ दिया। पुलिस को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी इलाके में एक शव मिलने की सूचना के बाद घटना सामने आई। Murder case

मुख्य आरोपी वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को क्राइम ब्रांच दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची है। क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को विस्तारा फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट लेकर पहुंची। इन दोनों से हत्याकांड के बारे में पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, इसमें एक आल्टो कार में पेटी रखी हुई दिखाई दी। इस फुटेज के जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। मामले में पुलिस ने रिटायर्ड एएसआई के बेटे अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक की पहचान किशोर पैंकरा के रूप में हुई है। अंकित पेशे से वकील है और वारदात का मास्टरमाइंड है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली फरार हो गए थे। दिल्ली में सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की मदद से रायपुर पुलिस ने अंकित और उसकी पत्नी को पकड़ा। वहीं दो अन्य सहयोगियों को रायपुर पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था।

जानकारी के अनुसार, हत्या का कारण पैसों का लेनदेन और मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर हुआ विवाद था। किशोर पैंकरा अपना मकान 30 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। बाद में आरोपी वकील अंकित उपाध्याय उसी मकान को 50 लाख रुपये में बेच दिया। लेकिन किशोर को इसकी जानकारी नहीं दी थी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घटना को अंजाम दिया। कार अल्टो है, लेकिन नंबर प्लेट सेन्ट्रो कार का इस्तेमाल किया गया है। कार के फ्रंट में पूरा नम्बर प्लेट है, लेकिन पीछे से नंबर प्लेट टूटा है।

रायपुर SSP लाल उमेद सिंह ने मामला का खुलासा करते हुए बताया कि शव बुरी तरह सड़ चुका था। लेकिन, शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक का गला कटा हुआ है। गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया होगा है। सूटकेस में ठूंसने के लिए उसे पूरी तरह से मोड़ा गया था। उसके हाथ-पांव को शरीर में जोड़कर बांधा गया था।

दरअसल, रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 के सूनसान इलाके में एक ट्रंक रखा हुआ थी। ट्रंक से बदबू आ रही थी। नाले के पास मछली मारने गए युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब ट्रंक खुलवाया तो एक लाश सूटकेस में ठूंसी हुई थी। सूटकेस को सीमेंट के प्लास्टर से पैक किया गया था। इसके बाद चेन लगाकर सूटकेस बंद किया गया था। आरोपियों ने सूटकेस से बदबू आने के बाद उसे सूनसान इलाके में छोड़ दिया।

TAGGED:ChhattisgarhMURDER CASERaipur NewsTop_News
Previous Article Ganjam ओडिशा में दो दलित व्यक्तियों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर किया मजबूर
Next Article George Orwell's birthplace जॉर्ज ऑरवेल की जन्मस्थली : बिहार में एक साहित्यिक धरोहर की दुर्दशा
Lens poster

Popular Posts

तरबतर मुंबई: चार दिन में 800 मिमी से ज्यादा बारिश, इस चेतावनी को कैसे देख रहे मौसम विज्ञानी?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर भारी बारिश से जूझ रही है। 16…

By Lens News Network

उत्तराखंड की रजत जयंती, पीएम मोदी ने दिया 8260 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया

PM Modi Dehardun Visit उत्तराखंड को अलग राज्य बने आज ठीक 25 साल हो गए।…

By पूनम ऋतु सेन

भारत की पहली स्वदेशी डेंगू वैक्सीन ‘डेंगीऑल’ जल्द होगी तैयार

Dengue vaccine : भारत ने डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए एक बड़ा…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Justice Yashwant Verma
देश

मानसून सत्र हंगामेदार, लेकिन इस मामले पर पक्ष-विपक्ष एकजुट  

By अरुण पांडेय
Ahmedabad Jagannath Yatra
अन्‍य राज्‍य

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में डीजे की तेज आवाज से तीन हाथी बेकाबू, भगदड़ में चार घायल

By Lens News Network
CG HC ORDER
छत्तीसगढ़

बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना खिलाया, HC ने दिया बच्चों को मुआवजा, हेडमास्टर सस्पेंड

By पूनम ऋतु सेन
fighter jet crash
देश

राजस्‍थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर क्रैश, पायलट और को-पायलट ने गंवाई जान

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?