[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा, ज्वाइन करने के बाद ट्रांसफर ऑर्डर को नहीं दे सकते चुनौती
महिला सफाई कर्मचारी को पीरियड की वजह से देरी होने पर ये कैसा मनमाना आदेश !
I Love Muhammad लिखने वाले आरोपी निकले हिन्दू, स्पेलिंग मिस्टेक से हुआ खुलासा
बिलासपुर हाईकोर्ट ने गांवों में पादरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स को संवैधानिक बताया
जानिए कौन है अमेरिकी कंपनी को 500 मिलियन डॉलर का चूना लगाने वाला बंकिम ब्रह्मभट्ट
राहुल गांधी को लेकर तारापुर की रैली में अब ये क्‍या बोल गए गृहमंत्री अमित शाह!
JEE Main 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें
श्रीकाकुलम वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया दुःख
सेना प्रमुख का टीका लगाकर भगवा अंगवस्त्र में रीवा में स्वागत, बोले-ऑपेशन सिंदूर जारी
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच ही दस लाख महिलाओं के खाते में भेज दिए 10 हजार रुपये
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
स्क्रीन

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अचानक निधन, अंतिम पोस्ट में लिखा था – ‘जिंदगी का कोई पता नहीं’

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: June 13, 2025 1:55 PM
Last updated: June 14, 2025 2:26 AM
Share
sanjay kapoor death
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

द लेंस डेस्क| मशहूर बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ( sanjay kapoor )का 12 जून 2025 को यूनाइटेड किंगडम में निधन हो गया। वह सिर्फ 53 साल के थे। खबरों के मुताबिक पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि खेल के दौरान उनके मुंह में एक मधुमक्खी घुस गई जिसके डंक ने यह हादसा ट्रिगर किया।

सोना कॉम्स्टार के चेयरमैन थे संजय

संजय कपूर ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम थे और सोना कॉम्स्टार कंपनी के चेयरमैन थे। इसके अलावा वह पोलो और मोटरस्पोर्ट्स के दीवाने थे। उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें बिजनेस और खेल दोनों क्षेत्रों में खास पहचान दिलाई।

संजय के निधन से कुछ घंटे पहले, उन्होंने सोशल मीडिया पर अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर दुख जताया था। उनकी पोस्ट में लिखा था, “अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की दुखद खबर। जिंदगी का कोई पता नहीं, मेरी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत मिले”

इसके अलावा 9 जून को उनकी एक प्रेरणादायक पोस्ट अब लोगों का ध्यान खींच रही है। इसमें लिखा था, “धरती पर आपका समय बहुत कम है। ‘क्या होगा’ के बारे में सोचने की बजाय ‘क्यों न करें’ की ओर उत्साह से बढ़ें।” उन्होंने कैप्शन में जोड़ा, “सफलता के लिए बड़े फैसलों की जरूरत होती है, न कि हर चीज के सही होने का इंतजार। #MondayMotivation”। यह पोस्ट अब वायरल हो रही है और लोगों को जिंदगी को पूरी तरह जीने का संदेश दे रही है।

करिश्मा कपूर से रिश्ता, बॉलीवुड और बिजनेस जगत में शोक

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी, जो उस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। उनके दो बच्चे हैं—बेटी समायरा और बेटा कियान। लेकिन, कुछ सालों बाद उनके रिश्ते में खटास आ गई और 2014 में दोनों अलग हो गए। 2016 में उनका तलाक हो गया, जिसके बाद बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली।

संजय ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की। प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस है। साथ ही, संजय प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी, सफीरा चटवाल, का भी ख्याल रखते थे। संजय के निधन की खबर से बॉलीवुड और बिजनेस जगत में मातम छा गया। करिश्मा के घर पर उनकी बहन करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा समर्थन के लिए पहुंचे। सोना कॉम्स्टार ने बयान जारी कर संजय के योगदान को याद किया और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का वादा किया।

TAGGED:businessman of indiakarishma kapoorsanjay kapoor
Previous Article RAJA RAGHUWANSHI MURDER CASE राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा, 18 मिनट में 4 कोशिशों के बाद राजा की हत्या
Next Article Iran-Israel क्या अमेरिका इजरायल के कंधे पर बंदूक रखकर ईरान पर निशाना लगा रहा है?
Lens poster

Popular Posts

मराठा आरक्षणः इस बार आरपार का मतलब

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील अपने हजारों समर्थकों के साथ दो दिन…

By Editorial Board

सेंट विन्सेंट पैलोटी कॉलेज में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन आज से

रायपुर. सेंट विन्सेंट पैलोटी कॉलेज St. Vincent Pallotti College एवं दुर्गा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान…

By पूनम ऋतु सेन

मध्य-पूर्व तनाव : चीन ने की युद्धविराम की अपील, रूस की ट्रंप को धमकी, ईरान-इजरायल झुकने को तैयार नहीं

middle east tensions : मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता संघर्ष युद्ध…

By The Lens Desk

You Might Also Like

71st National Film Awards
स्क्रीन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : शाहरुख, विक्रांत, मोहनलाल के अलावा बाल कलाकारों का भी रहा जलवा

By Lens News Network
स्क्रीन

महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग रणवीर-रैना मामले की जांच करेगा

By The Lens Desk
स्क्रीन

छावा ने मचाई बॉक्स ऑफिस पर धूम

By The Lens Desk
Naseeruddin Shah birthday
स्क्रीन

75 के हुए Naseeruddin Shah: एक बेबाक अभिनेता का शानदार सफर

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?