बांग्लादेश संकट पर माखनलाल पत्रकारिता यूनिवर्सिटी में वर्कशॉप, सलमान रावी बताएंगे भारत पर क्या होगा असर

December 3, 2025 4:41 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी (Makhanlal University) राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा 4 दिसंबर 2025 गुरुवार को सुबह 11 बजे से एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप का विषय है – “Bangladesh at the Crossroads: Political Change, National Identity, and India’s Regional Strategy”।

मुख्य वक्ता बीबीसी और वर्ल्ड न्यूज़ सर्विस के पूर्व संवाददाता श्री सलमान रावी होंगे, जो बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक उथल-पुथल, वहाँ की बदलती राष्ट्रीय पहचान और इसके भारत की क्षेत्रीय रणनीति पर पड़ने वाले प्रभावों पर गहन चर्चा करेंगे। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी कॉन्फ्रेंस हॉल में होगा और सभी छात्र-शिक्षक एवं पत्रकारिता के विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now