नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल CPM की युवा नेता और जेएनयू छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस CPM के दिल्ली मुख्यालय एकेजी भवन पहुंची। इस घटना पर राज्यसभा में विपक्ष ने हंगामा किया।
CPM सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम कुछ बिना वर्दी के राष्ट्रीय पार्टी के मुख्यालय में जबरदस्ती घुस गई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा।कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस कार्रवाई की निंदा की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
सदन के नेता जेपी नड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह सामान्य कानून-व्यवस्था की स्थिति है। उन्होंने याद दिलाया कि आपातकाल (1975) के दौरान कांग्रेस शासन में उन्हें कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उचित कार्रवाई की है और विपक्ष इसे सनसनीखेज बनाने की कोशिश कर रहा है।







