अखिलेश ने बीजेपी-चुनाव आयोग पर लगाया 50 हजार वोट काटने का आरोप, कहा- ‘अब बंगाल की बारी’

November 22, 2025 7:05 PM
UP NEWS

UP NEWS: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 22 नवम्बर शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान बड़ा आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर उन विधानसभा सीटों से हजारों वोटरों के नाम हटाने की तैयारी कर रहे हैं, जहां 2022 में सपा ने जीत हासिल की थी। अखिलेश ने कहा कि हर सीट से करीब 50 हजार वोट काटने का प्लान है, ताकि अगले चुनाव में सपा को नुकसान हो। उन्होंने इसे वोटर लिस्ट की विशेष जांच (SIR) के नाम पर की जा रही साजिश बताया।

इस पीसी में अखिलेश ने चेतावनी दी कि यही तरीका पश्चिम बंगाल में भी आजमाया जा सकता है। उन्होंने मांग की कि वोटर लिस्ट में बदलाव की पूरी प्रक्रिया सभी पार्टियों को बताई जाए और यूपी में इसकी समय सीमा बढ़ाई जाए क्योंकि अभी कोई चुनाव नजदीक नहीं है। सपा नेता ने ये भी कहा कि “हमारे कार्यकर्ता हर बूथ पर नजर रख रहे हैं, एक भी नाम नहीं कटने देंगे।”

यह मामला पश्चिम बंगाल 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान बढ़ा सकता है। अभी तक बीजेपी या चुनाव आयोग की ओर से कोई जवाब नहीं आया है लेकिन वोटर लिस्ट को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच नया विवाद शुरू हो गया है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now