रायपुर। छत्तीसगढ़ में नया रायपुर के सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी बैठक में मौजूद हैं। बारिश के बाद एंटी नक्सल ऑपरेशन तेज करने और प्लानिंग की यह बैठक है। नक्सल मोर्चे पर अंतिम वार की प्लानिंग चल रही है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी शीर्ष अफसर, CRPF, BSF, CISF और ITBP के आला अफसर बैठक में मौजूद हैं।
यूनिफाइड कमांड की बैठक के बाद बस्तर में विकास प्रोजेक्ट में शामिल एजेंसियां रेलवे, टेलीकॉम और इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ सुरक्षा एजेंसियों की बैठक हुई।
दोनों बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम विष्णु देव साय बोले कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। नक्सलवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकने को तैयारी चल रही है।
इससे पहले 5 सितंबर को वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभाग की बैठक हुई थी, जिसमें 31 मार्च 2026 का लक्ष्य हासिल करने के लिए फाइनल ऑपरेशन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
LWE विंग की बैठक में आईबी चीफ, एनआईए डायरेक्टर, CRPF, BSF, ITBP के डीजी और नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी शामिल हुए थे। कई राज्यों के गृह विभाग समेत नक्सल ऑपरेशन से जुडे आलाधिकारी भी शामिल भी मौजूद थे।
बैठक में रणनीति तैयार की गई थी कि बारिश के खत्म होने के बाद ऑपरेशन को सभी राज्यों के बीच समन्वय बनाकर तेज करना है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के बीच सूचनाओं के आदान प्रदान पर भी चर्चा हुई थी।
LWE की बैठक के 4 दिन बाद छत्तीसगढ़ की यूनिफाइड कमांड की बैठक को नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिसमें विभिन्न सुरक्षा बलों और राज्यों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया।









